उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ कॉलेज परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत; साथी गंभीर घायल

रुड़की न्यूज़- ढंडेरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। रात करीब 11:30 बजे हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे कॉलेज परिसर से अचानक चार से पांच राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो परिसर में दो युवक खून से लथपथ पड़े मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (सास हो तो ऐसी) यहाँ बहू को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई सास, घसीटकर ले गया गुलदार फिर भी नहीं मानी हार, फिर ऐसे बची दोनों की जान।

 

 

मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमन के रूप में

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। कॉलेज संचालक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रवि राणा के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमन पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। अमन गांव का ही रहने वाला था। वहीं घायल युवक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 40 गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी में लगी आग, गाड़ी में रखे सारे सिलेंडर फटे- देखें वीडियो।

 

 

मौके से मिले कारतूस और खोखे

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। मौके से कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

 

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

फायरिंग की इस वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों युवकों पर किसने और किस कारण से गोली चलाई। घटना की सूचना मिलने के बाद अमन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जिलाधिकारी की सख्ती का दिखा असर, हलकान अधिकारी लगे अपने काम पर, परिवहन विभाग द्वारा आज 45 वाहन सीज सहित 216 वाहनों का किया चालान

 

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।