उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीएम ललित मोहन रयाल ने 3 एसडीएम के किए तबादले

हल्द्वानी न्यूज़- जनपद नैनीताल में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तीन उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: मोबाइल कॉल डिटेल में सुराग मिला, बिलाली मस्जिद के इमाम को हल्द्वानी से उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस — बनभूलपुरा में भारी फोर्स तैनात

 

जारी आदेशों के अनुसार, श्रीमती मोनिका को हल्द्वानी का नया एसडीएम बनाया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद हल्द्वानी तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दंपती के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर मारा पत्थर, पति की हुई मौत

 

 

इसके अलावा अन्य दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। प्रशासनिक महकमे में इस फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: BJP की राष्ट्रीय टीम में तीरथ रावत की एंट्री, मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

बताया जा रहा है कि आगामी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।