उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ अनियंत्रित होकर भीमताल झील में गिरा डंपर, चालक की मौत

भीमताल के ठंडी सड़क हल्द्वानी मार्ग पर शनिवार की देर रात 12 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर भीमताल झील में जा गिरा। डंपर के झील में गिरने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कैंची धाम आने वाले हो जाओ सावधान! बाबा नीब करौरी महाराज के नाम पर बनाई फर्जी वेबसाइट, कहीं कट न जाए जेब आपकी

वहीं सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस और एसडीआरएफ ने देर रात कड़ी मशक्कत कर शव को वाहन से निकाला और भीमताल सीएचसी ले कर गए। यहां सीएचसी के डॉक्टर रोहित ग्रोवर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उतराखंड- पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव में ऐसा क्या हुआ..कि हंसते-हंसते सबको रुला गए कवि, देखें वीडियो

वही मृतक चालक का नाम राहुल कुमार पुत्र कैलाश चंद्र 28 वर्ष निवासी धारी बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि देर रात एसडीआरएफ के साथ सर्च अभियान चलाया और कुछ देर बाद शव को वाहन से निकालकर भीमताल सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बाबा के दर्शन को निकले थे तीर्थयात्री, पहाड़ी से माैत बनकर गिरे बोल्डर, इधर-इधर बिखरे पड़े थे शव, दर्दनाक तस्वीरें