उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ स्कूल तक पहुंची जंगल की आग, धू-धू कर जल गए तीन कमरे, मची अफरा-तफरी

नैनीताल न्यूज़-  गरमपानी के पास बेतालघाट ब्लाक के बजेड़ी गांव के आबादी क्षेत्र में लगी आग तेज हवाओं और पिरूल के जलने से राजकीय जूनियर हाई स्कूल तक पहुंच गई। जंगल की आग ने स्कूल भवन को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नशे पर वार, अलग-अलग मामलों में 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

 

इससे स्कूल के तीन कमरें और कार्यालय में रखा सामान जलकर खाक हो गया। स्कूल में आग लगता देखकर ग्रामीण, वन विभाग व पुलिस आग बुझाने में लग गए।

यह भी पढ़ें 👉  Cyber Attack: उत्तराखंड में साइबर हमले के बाद बंद पड़ी प्रमुख विभागों की वेबसाइट की गई सुचारू, चारधाम पंजीकरण साइट भी खोली गई

 

दोपहर साढ़े बारह बजे लगी आग को ग्रामीण पानी डालकर बुझाने में लगे हुए हैं। फिलहाल स्कूल परिसर में लगी आग नही बुझ पाई हैं। गनीमत है कि स्कूल में बच्चों की छुट्टियां चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- फि‍र सुर्खियों में पूर्व BJP विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, खानपुर एमएलए उमेश कुमार के ऑफ‍िस पहुंचे, की अंधाधुंध फायरिंग