उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ स्कूल तक पहुंची जंगल की आग, धू-धू कर जल गए तीन कमरे, मची अफरा-तफरी

नैनीताल न्यूज़-  गरमपानी के पास बेतालघाट ब्लाक के बजेड़ी गांव के आबादी क्षेत्र में लगी आग तेज हवाओं और पिरूल के जलने से राजकीय जूनियर हाई स्कूल तक पहुंच गई। जंगल की आग ने स्कूल भवन को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में मतदाता शिक्षा और भागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

इससे स्कूल के तीन कमरें और कार्यालय में रखा सामान जलकर खाक हो गया। स्कूल में आग लगता देखकर ग्रामीण, वन विभाग व पुलिस आग बुझाने में लग गए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने सपत्निक सादगी से कराया अपने पुत्र का यज्ञोपीत संस्कार

 

दोपहर साढ़े बारह बजे लगी आग को ग्रामीण पानी डालकर बुझाने में लगे हुए हैं। फिलहाल स्कूल परिसर में लगी आग नही बुझ पाई हैं। गनीमत है कि स्कूल में बच्चों की छुट्टियां चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले