उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत।

कोटद्वार न्यूज़– उत्तराखंड के कोटद्वार में गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस एक्शन में: मुख्यमंत्री परिवर्तन की अफवाह फैलाने वाले तीन फेसबुक पेज संचालकों पर मुकदमा

वही सूचना मिलते ही जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी घटनास्थल के पास सड़क तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार में चार लोग सवार थे जो गुमखाल से अपने गांव देवडाली के लिए जा रहे थे। सूचना पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की जीएसडीपी में 20 माह में हुई 1.3 गुना वृद्धि

ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने बताया कि कार में देवडाली के पूर्व प्रधान चंद्रमोहन सिंह, गुमखाल के दुकानदार दिनेश बिष्ट एवं उनका पुत्र अतुल बिष्ट, चुन्ना भाई सवार थे। लैंसडौन के कोतवाल हरिओम सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को निकलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की जेसीबी पर पथराव, शीशा टूटा, कार्रवाई फिलहाल स्थगित