उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ 15 दिन से लापता व्यक्ति की लाश इस हालत में मिली, परिवार में मचा कोहराम

भीमताल न्यूज़– पिछले 15 दिन से लापता थाना भीमताल में गुमशुदा अल्चौना निवासी एक व्यक्ति का शव सोमवार को पांडेछोर के जड़ापानी में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है। थाना पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को अल्चौना निवासी अम्बी प्रसाद (48) पुत्र हिम्मत राम घर से बिना बताए चले गये और घर लौटकर नहीं आये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाहनों की गति पर अब लगेगी लगाम, 35 से ज्यादा स्पीड हुई तो कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने बैठक में लिया ये फैसला

वही परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी। जिसके बाद लगातार उनकी खोजबीन की जा रही थी। एसआई जसवीर सिंह ने बताया सोमवार को उनका शव जड़ापानी में पेड़ से लटका मिला। शव सड़ गया था और दुर्गन्ध आ रही थी। वही लापता के 15 दिन बाद शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- धामी सरकार इस पॉलिसी में करने जा रही है बड़ा बदलाव, सरकारी कर्मचारियों क्या पड़ेगा इसका असर

बताया एक अक्टूबर को एक सड़क दुर्घटना में उनके बेटी की मौत हुई थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव पर थे। माना जा रहा है कि तनाव के चलते उनके द्वारा यह कदम उठाया गया होगा। शव का पंचनामा व पोस्टर की कार्रवाई करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- भीमताल बस सड़के हादसे में एक और मौत, नर्सिंग की छात्रा ने अस्‍पताल में तोड़ा दम