उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में युवती की मौत, तीन घायल

नैनीताल न्यूज़– कालाढूंगी में गड़प्पू पुलिस चौकी के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार छोड़कर चालक फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली की एक निजी कंपनी में जॉब करने वाले राहुल शर्मा निवासी हर्ष विहार कॉलोनी नई दिल्ली, राहुल चौहान निवासी अंबाला (पंजाब), रीता उम्र 26 वर्ष निवासी नोएडा, दीपाली और नेहा कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन करने कार से आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- नन्दा गौरा योजना’ में आवेदन की प्रक्रिया शुरू, पात्र अभिभावक व बालिकाएं पोर्टल www.nandagaurauk.in पर करें आवेदन

 

गुरुवार सुबह करीब सात बजे उनकी कार गड़प्पू पुलिस चौकी से पास सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एसओ कालाढूंगी भगवान महर ने बताया कि हादसे में रीता की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। अन्य घायलों को सीएचसी कालाढूंगी में उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

एसओ ने बताया कि घटना के बाद दूसरी कार छोड़कर चालक फरार हो गया। बताया कि कार हल्द्वानी की बनभूलपुरा इलाके की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं से घर को जा रहे युवक पर नशेड़ियों ने किया धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर रूप से जख्मी, राहगीरो द्वारा किया अस्पताल में भर्ती।