उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल पुलिस का नशे पर बड़ा वार, 3 तस्कर गिरफ्तार – स्मैक और 40 लीटर अवैध शराब बरामद

नैनीताल न्यूज– जनपद नैनीताल पुलिस ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। चोरगलिया थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान अलग-अलग अभियानों में 18.70 ग्राम स्मैक और 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुंआ दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य नशे और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-कोविड 19 के नए वेरिएंट के बाद टेस्टिंग शुरू, जारी हुआ हेल्थ बुलिटिन

 

 

प्रकरण–1

चोरगलिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कटघरिया चौराहा निवासी जीवन सिंह बिष्ट और ऊंचापुल निवासी महेंद्र सिंह अन्ना को वाहन (UK04AL-1676) से स्मैक की खेप ले जाते हुए पकड़ा। उनके कब्जे से क्रमशः 9.24 ग्राम और 9.46 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना चोरगलिया में FIR नंबर 87/2025 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज़ - ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

 

 

पुलिस टीम: उ0नि0 निधि शर्मा, हे0कानि0 मनजीत सिंह, हे0कानि0 जगदीश सिंह, कानि0 भारत भूषण, कानि0 अंकुश चन्याल।

 

 

प्रकरण–2

इसी अभियान में पुलिस ने ग्राम बसगर, शक्तिफार्म निवासी परमजीत सिंह को वाहन (UK06BF-5341) से 83 पाउच (करीब 40 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना चोरगलिया पर FIR नंबर 88/2025 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर के भीतर विस्फोटक से उड़ा युवक का सिर और हाथ, पूरे कमरे में बिखरा पड़ा था खून ही खून, जांच शुरू,

 

पुलिस टीम: अ0उ0नि0 विजय सिंह राणा, कानि0 राजेश सिंह, कानि0 चंदन सिंह।

 

 

पुलिस का संदेश

नैनीताल पुलिस ने कहा है कि नशे और अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह की सूचनाएं पुलिस को देकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

 

 

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस