उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ पुलिस ने स्कूटी चला रहे नाबालिग को पकड़ा, पिता के नाम पर कट गया 33 हजार का चालान

नैनीताल न्यूज़- शहर में पुलिस की सख्ती के बावजूद यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं थम रहा। पुलिस ने तल्लीताल क्षेत्र में स्कूटी चला रहे नाबालिग को पकड़ा। स्कूटी सीज कर नाबालिग के पिता पर 33 हजार की चालानी कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) आबकारी निरीक्षक एवं उप कारापाल पद हेतु शारीरिक मानक परीक्षा कार्यक्रम की भर्ती पर आई अपडेट

एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि कुछ समय से तल्लीताल पछाड़ी बाजार क्षेत्र में एक किशोर द्वारा तेज गति में दोपहिया वाहन दौड़ाए जाने की सूचना मिल रही थी। कई दिनों से किशोर पुलिस को चकमा दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में जीजीआईसी दौलिया तीसरे स्थान पर, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

सोमवार शाम थाने से कुछ दूरी पर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी चलाते हुए नाबालिग को पकड़ लिया। जिसके पास न तो हेलमेट मिला और 14 वर्षीय होने के कारण लाइसेंस भी नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा, दो की मौत; पांच गंभीर घायल

उन्होंने बताया कि स्कूटी सीज करने के साथ ही स्कूटी स्वामी अभिषेक आर्या के विरुद्ध 33 हजार की चालानी कार्रवाई की गई है। नाबालिग के वाहन चलाने, बिना हेलमेट समेत एमवी एक्ट की अन्य धारा लगाई गई है।