उत्तराखण्डकुमाऊं,

दिल्ली धमाके के बाद नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर — SSP के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और सत्यापन अभियान तेज

नैनीताल न्यूज़- दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके की गंभीर घटना को देखते हुए नैनीताल पुलिस सतर्क मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है।

 

 

जनपद के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाएं और अन्तर्जनपदीय बॉर्डर बैरियरों पर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- NEET री-एग्जाम के दौरान SSP मंजूनाथ टी.सी. का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी; नकल और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर

 

 

सुरक्षा की दृष्टि से बीडीएस टीमों द्वारा संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों की जांच भी की जा रही है।

 

 

हल्द्वानी में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल की मौजूदगी में पुलिस ने भव्य फ्लैग मार्च निकाला। वहीं नैनीताल में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अमित कुमार, रामनगर में सीओ सुमित पांडे, और लालकुआं में सीओ दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में भी पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करते हुए आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) डीएम वंदना सिंह पहुंची कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र हल्द्वानी के बनभूलपुरा के इन इलाकों में

 

 

फ्लैग मार्च से पहले पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

 

इसी के साथ जिलेभर में होटलों, ढाबों, फड़-फेरी वालों और किरायेदारों के सत्यापन अभियान को भी तेज किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक या संदिग्ध गतिविधि पर नियंत्रण रखा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गजब) यहाँ सोशल मीडिया से तीन बच्चों की मां को 20 साल के छात्र से हुआ प्यार, पति को छोड़ छात्र के घर पहुंची महिला, जाने फिर क्या हुआ

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा की

> “जिले में कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

 

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस