उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- बनभूलपुरा में नैनीताल पुलिस का सख्त सत्यापन अभियान: 1100 लोगों का सत्यापन, 33 पर कार्रवाई, ₹21,750 जुर्माना वसूला

हल्द्वानी न्यूज़– नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने और बाहरी व्यक्तियों की जानकारी सुनिश्चित करने के लिए बनभूलपुरा क्षेत्र में शनिवार को व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 1100 लोगों का पहचान सत्यापन किया गया और कुल 1400 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ/तथ्य जुटाने का कार्य किया गया।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश चन्द्र के मार्गदर्शन में हुआ। वहीं, सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल और सीओ रामनगर श्री सुमित पाण्डे ने संयुक्त रूप से अभियान की निगरानी की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(भर्ती- भर्ती) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ‘ग’ के 137 पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी, ऐसे करें आवेदन, पढ़े पूरी खबर

 

 

इस सत्यापन अभियान में थाना बनभूलपुरा क्षेत्र को तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया था। अभियान का नेतृत्व राजेश यादव (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी), सुशील जोशी (प्रभारी थाना बनभूलपुरा), दिनेश सिंह फर्त्याल (प्रभारी निरीक्षक लालकुआं), पंकज जोशी (थानाध्यक्ष काठगोदाम), दिनेश जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी) और राजेश जोशी (थानाध्यक्ष चोरगलिया) ने किया।

 

अभियान में पुलिस के अलावा राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान और खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ाः यहाँ गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, कार चालक की हुई दर्दनाक मौत।

 

 

तहसीलदार मनीषा बिष्ट

विद्युत विभाग से जेई अरुण गिरी

जल संस्थान से जेई विजय नैनवाल

पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, अरुण खुल्बे, सुबोध त्रिपाठी

इन विभागों के सहयोग से यह संयुक्त अभियान संचालित किया गया।

 

कार्रवाई का विवरण:

06 मकान मालिकों के विरुद्ध किरायेदार सत्यापन न कराने पर कार्रवाई, जिसमें

03 पर ₹15,000 संयोजन शुल्क जुर्माना

03 के कोर्ट चालान किए गए।

धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 27 व्यक्तियों पर ₹6,750 का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, अक्टूबर 2025 से जुलाई 2026 तक होंगी 16 परीक्षाएं

 

कुल मिलाकर 33 मामलों में ₹21,750 जुर्माना वसूला गया।

 

साथ ही वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

 

पुलिस द्वारा क्षेत्र में रहने वाले सभी किरायेदारों और मकान मालिकों को निर्देशित किया गया है कि वे किरायेदारों का सत्यापन तत्काल कर थाने में जमा कराएं। आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

 

– मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस