उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ सात दिन बाद मिला जवान का शव, SDRF और NDRF ने किया रेस्क्यू, परिजनों में मचा कोहराम

भीमताल के पदमपुरी मार्ग में बमेटा के पास 9 जुलाई को नहाते समय डूबे सैन्यकर्मी हिमांशु दफौटिया का शव सोमवार को रेस्क्यू के दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को मिला। पानी कम होने पर पत्थरों के बीच फंसे शव को टीम की ओर से निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ स्थित चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय कथक कार्यशाला का हुआ आयोजन

शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस की मदद से शव को निकाला गया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता डिफॉरेस्ट व राजस्व गांव का शासनादेश होने तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

 

एसडीएम ने कहा कि नदी, गधेरों और झीलों में नहाने वालों पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर नहाते समय पकड़े जाने पर छह महीने जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में सुबह-सुबह महसूस हुई भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता