उत्तराखण्डकुमाऊं,

एशियाई चैम्पियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाली नव्या पाण्डे को सेंचुरी मिल प्रबंधन ने किया सम्मानित

लालकुआं न्यूज़- जॉर्डन की राजधानी अम्मान में 24 मई 2025 को आयोजित नौवीं एशियन जु-जित्सु चैम्पियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली हल्द्वानी की बेटी नव्या पाण्डे को शुक्रवार को सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता तथा उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

सम्मान समारोह में नव्या की उपलब्धियों की जमकर सराहना

लालकुआं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने नव्या को बधाई देते हुए कहा कि यह स्वर्ण पदक न केवल हल्द्वानी, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड और भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, “भारत के जु-जित्सु इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब देश को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि नव्या की कड़ी मेहनत, लगन और अद्भुत खेल प्रतिभा का परिणाम है। अजय गुप्ता ने कहा कि नव्या जैसी प्रतिभाएं राष्ट्र की धरोहर हैं और उन्हें आगे बढ़ाने में समाज और उद्योगों की भागीदारी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पूर्व सीएम की बेटी से फिल्म में निवेश और रोल दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, मुकदमा दर्ज

नव्या के जुनून और समर्पण को सराहा

लालकुआं।

मिल के वाइस प्रेसिडेंट नरेश चन्द्रा ने नव्या के जज़्बे और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा, “नव्या ने न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। वह आज की बेटियों के लिए एक आदर्श बन चुकी हैं।” उन्होंने नव्या को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेंचुरी मिल भविष्य में भी उनके हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगेगी रोक! भाजपा विधायक ने उत्‍तराखंड सरकार से की मांग

नव्या ने जताया सेंचुरी मिल के प्रति आभार

लालकुआं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद नव्या पाण्डे ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना उनका सपना था, जिसे पूरा करने में सेंचुरी मिल की आर्थिक मदद ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि मिल के सहयोग के कारण ही वह जॉर्डन तक पहुंच पाईं और वहां 45 किलोग्राम भारवर्ग की सिंगल कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत सकीं।

लगातार शानदार प्रदर्शन का सफर
नव्या पाण्डे का यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक नहीं है। इससे पूर्व भी वह कई बार देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं:

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) जनपद में आपदा प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य, अब तक इतना बांटा गया मुआवजा।

वर्ष 2024 में आबूधाबी में हुई 8वीं एशियन जु-जित्सु चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल।

वर्ष 2023 में चाइना के हांगझाउ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व।

2023 में ही थाईलैंड में हुई एशियन चैम्पियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल।

वर्ष 2021 में आबूधाबी में 5वीं एशियन चैम्पियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल।

प्रेरणा बनीं उत्तराखण्ड की बेटियों के लिए

लालकुआं।

पिछले एक दशक से जु-जित्सु जैसे मार्शल आर्ट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही नव्या पाण्डे संसाधनों के सीमित होने के बावजूद अपने आत्मविश्वास, अभ्यास और समर्पण से देश का नाम रोशन कर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उत्तराखण्ड की बेटियों के लिए बल्कि देश की समस्त बालिकाओं के लिए एक प्रेरणा है।