उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून-(दुःखद) यहाँ देहरादून के अस्पताल में पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई के चक्कर में डेढ़ साल के मासूम की हुई मौत।

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दून अस्पताल के पीकू वार्ड में पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई के चक्कर में एक डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई।वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक डॉक्टरों, स्टाफ व परिजनों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमतालः यहाँ दिल्ली से घूमने आया था परिवार, होटल में हुई पति की मौत।

जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल के बच्चे को पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत गंभीर होने पर वह वेंटिलेटर पर रखा गया था। इस दौरान पति-पत्नी की किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसी झगड़े के बीच ट्यूब निकल गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ लड़ाई- झगड़े की शिकायत पर थाने पहुंचे दबंगों ने थानाध्यक्ष से की हाथापाई, घायल थानाध्यक्ष अस्पताल में भर्ती।

वही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के मुताबिक डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्चे को इनक्यूबेट कर करीब 1 घंटे तक बचाने की कोशिश की लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। जिसके बाद बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अज्ञात कारणों से महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर