उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- (काम की खबर) पेंशनरधारक ध्यान दे! अब इस तरह से जमा करे अपना जीवित प्रमाण पत्र

पेंशनर अपने जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाईन के माध्यम से जमा करायें – मुख्य कोषाधिकारी

नैनीताल न्यूज़– मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर स्वंय अपने एन्ड्रॉयड मोबाइल ऐप के माध्यम से, जनसुविधा केन्द्र सीएससी, बायोमैट्रिक उपकरण तथा पोस्टमैन के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र डिजीटल तरीके से जमा कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर को पीपीओ अथवा जीआरडी नम्बर, आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नम्बर, पेंशन भुगतान हेतु कोषागार का नाम तथा पेंशन से सम्बन्धित बैंक का खाता संख्या के अभिलेख अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे।

 

मुख्य कोषाधिकारी श्री राणा ने बताया कि मोबाइल ऐप मे माध्यम से पेंशनर अपने एन्ड्रायड मोबाइल फोन गूगल प्लेस्टोर के माध्यम से आधार फेस आडी एप इन्ट्रॉल करने के लिए jeevapramaan-in@/app/download के लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए पेंशनर का मेल आईडी होना अनिवार्य है। पेंशनर पंजीकरण करने के पश्चात स्वंय नाम, आधार संख्या, पीपीओ या जीआरडी संख्या जीवन प्रमाण ऐप में अंकित कर ऐप की सहायता से पेंशनर चेहरे को स्कैन करें बिना कान्टेक्ट लैस व चश्मे के और सबमीट करें इसके पश्चात पेंशनर को मोबाइल पर एक एसएमएस संदेश प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड में क्रिकेटर आर्यन जुयाल ने किया आर जे क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन

 

 

श्री राणा ने बताया कि इसके अलावा डाक विभाग के पोस्टमैन के माध्यम से डिजीटल प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोर स्टेप सेवा शुरू की है। उन्होंने बताया इसके लिए पेंशनर को गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध एप पोस्टइंफो की सहायता से जीवन प्रमाण पत्र (डिजीटल लाइफ प्रमाण पत्र) का चयन करते हुये सर्विस रिक्वैस्ट राइज करें तथा पेंशनर अपना आवश्यक अभिलेख डिजीटली सबमीट कर जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहां सिटी मजिस्ट्रेट ने की अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही, सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया

 

 

इसके अलावा पेंशनर जनसुविधा केन्द्र, सीएससी सेंटर के द्वारा भी डिजीटल प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी श्री राणा ने बताया कि डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने से पूर्व पेंशनर का कोषागार में मोबाइल नम्बर व आधारकार्ड नम्बर अपडेट होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड़ स्थित खड़िया फैक्ट्री में राजस्व विभाग और खनन विभाग द्वारा पुनः की गई छापेमारी के दौरान फैक्ट्री संचालकों द्वारा खोदे गए गड्ढे को प्रदूषित राख से पाटने से छापामार दल हुआ हतप्रभ

 

 

मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनरों से अपील की है कि पेंशनर अपने पेंशन सम्बन्धित कोई भी डिटेल फोन पर या व्हाट्सप पर किसी से भी साझा ना करें। उन्होंने कहा कि कोषागार द्वारा पेंशनरों से कोई भी सूचना फोन पर या व्हाट्सप पर नहीं मांगी जाती है। उन्होंने बताया पेंशनर अपनी व्यक्तिगत जानकारी के लिए नजदीकी कोषागार से सम्पर्क कर सकते हैं।