उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में सहनशक्ति शून्य, हथियार बना पहला जवाब”

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी में बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं है। इसकी तस्दीक कर रहे हैं पिछले पांच-छह महीनों में हुई फायर झोंकने और इसके प्रयास की घटनाओं के। मामूली विवाद और छोटी-छोटी बातों पर लोग असलहे निकालकर अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं। जिससे पुलिस की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।

 

 

नैनीताल जिले में इस साल अब तक सात से आठ ऐसी घटनाएं सामने आ गई हैं जब बदमाशों ने निडर होकर सरेआम या तो किसी पर जान से मारने की नियम से फायर झोंका या फिर असलहे लहराए। हालांकि कई मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रुद्रपुर के सिडकुल में हुए अंकित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पिता ही निकला कातिल, बेटे की चोरी की आदत और शैतानियों से था परेशान

 

 

अपराधी पुलिस शक्ति से अनभिज्ञ होकर खुलकर हिंसा कर रहे हैं। इससे आमजन में डर व्याप्त है। लोग हल्द्वानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। चार महीनों में चार फायरिंग की घटना यह दर्शाती है कि अपराधी खुलेआम हथियार लहरा रहे हैं। इस साल हुए ये मामले: 1- 9 मार्च 2025 को जजी कोर्ट, नैनीताल रोड में दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद सार्वजनिक जगह पर फायरिंग हुई। एक युवक के सिर में गोली लगी थी। मामले में फोरेंसिक जांच और विवेचना जारी है। 2- 10 मार्च 2025 को नगर निगम चुनाव में पार्षદद की प्रत्याशी की पत्नी का किसी एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। बाद में आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली ने जजी कोर्ट के पास हनी नाम के युवक के सिर में गोली मार दी थी। 3- 22 फररी 2025 को भीमताल से हल्द्वानी लौट रहे व्यक्ति पर नैनीताल रोड में चलती कार में गोली चलाई गई। विवाद को जुआ खेलने से जोड़ा गया था। चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां इनोवा और ऑल्टो की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, 5 घायल

 

 

4- 23 जून 2025 को कार सवार घुड़दौड़ा निवासी चार कारोबारियों पर कुछ बदमाशों ने रंजिशन गोली चला दी। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। मामले में सात आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 5- रामपुर रोड में दो कारों के बीच टक्कर के बाद एक पक्ष के युवक ने गोली चला दी। आरोपी ने पिस्टल से गोली चलाकर दूसरे कार चालक को मारने का प्रयास किया था। आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- इस बरसात सावधान! यहाँ नदी में नहाते हुए युवक डूबा, SDRF ने किया शव बरामद,