उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- चार धाम यात्रा का शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ऐसे करे पंजीकरण

देहरादून न्यूज़– पर्यटन विभाग ने चार धाम यात्रा पंजीकरण को लेकर रविवार को पोर्टल खोल दिया है। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय होते ही पर्यटन विभाग ने अपनी पंजीकरण की वेबसाइट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है। चारों धामों समेत श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए श्रद्धालु पंजीकरण करा सकेंगे।

श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ और श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने का समय पहले तय हो गया था। इसके बाद नौ अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सार्वजनिक स्थान पर गलत इशारे कर लोगों को बुला रहीं थीं आठ महिलाएं, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर...

अप्रैल को यमुना जंयती पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का समय तय किया गया। समय तय होते ही पर्यटन विभाग ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन विभाग की वेबसाइट को श्रद्धालुओं के पंजीकरण के लिए खोल दिया। चार धाम यात्रा को व्यवस्थित करने और आने वाले श्रद्धालुओं का सटीक आंकड़ा जुटाने को पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। वेबसाइट में कोई दिक्कत न आए, हैंग होने और वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए वेबसाइट को लगातार अपडेट भीकिया गया। श्रद्धालु वेबसाइट https://registrationandt ouristcare.uk.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालु मोबाइल ऐप और व्हाट्सअप नंबर से भी पंजीकरण करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने मण्डलीय जिलाधिकारियों सहित एसएसपी, प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से विकास कार्यो की समीक्षा की

कब खुलेंगे धाम

■ श्री केदारनाथ धाम 10 मई

■ श्री बदरीनाथ धाम 12 मई

■ श्री गंगोत्री धाम 10 मई

■ श्री यमुनोत्री धाम10 मई

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: 5 जिलों में ऑरेंज, 7 में यलो अलर्ट; बारिश-बर्फबारी के आसार

■ श्री हेमकुंड साहिब 25 मई

चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। अब श्रद्धालु पंजीकरण करा सकते हैं। – सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन