उत्तराखण्डकुमाऊं,

काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही – अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी/काठगोदाम – नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान नीरज रावत पुत्र खीम सिंह रावत निवासी कृष्णा विहार फेस-1, कैनाल रोड नैनीताल को 4.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

 

 

यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन पर की गई। उन्होंने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद हादसा: अल्मोड़ा की कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, दोस्त को बचाने के प्रयास में गई दोनों की जान

 

 

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2025 को थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अवैध नशे के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान टीम ने शीश महल गैस गोदाम के पास खंडहर काठगोदाम से आरोपी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, एक घायल

 

 

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 121/2025 धारा 8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में हादसे के बाद ओवरलोडिंग मामले में अब एक्शन में सरकार, क्षमता से ज्यादा सवारी या माल ढुलाई की तो अब खैर नहीं

 

पुलिस टीम

1. उ0नि0 दिलीप कुमार

2. का0 अशोक रावत

3. का0 भानु प्रताप