उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल पुलिस का विशेष अभियान: ड्रंक एंड ड्राइव में 26 चालक गिरफ्तार, 34 वाहन सीज – SSP प्रहलाद मीणा के निर्देश पर कार्रवाई

नैनीताल न्यूज- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस ने देर रात विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहन चालकों को पकड़ा गया।

 

 

अभियान का नेतृत्व एसपी क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल और सीओ रामनगर श्री सुमित पांडेय ने किया। सभी थाना व यातायात प्रभारियों की टीमों ने मिलकर जनपद में देर रात तक वाहनों की सघन चेकिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बदमाशो ने महिला के घर में घुसकर चाकू की नोक पर की लूट, लाखों रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

 

 

कार्रवाई के मुख्य बिंदु –

ड्रंक एंड ड्राइव में 26 चालक गिरफ्तार, वाहनों को किया गया सीज।

ओवर स्पीडिंग पर 38 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी, जिप्सी के साथ नेचर गाइड जरूरी

09 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 520 चालकों पर जुर्माना।

34 वाहन सीज, 1,31,900 रुपये का समन शुल्क जमा कराया गया।

 

एसएसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्तराखंड से ‘विकसित भारत’ बनाने में सहयोग देने वाले होंगे ‘विशेष अतिथि’, पीएम से भी करेंगे मुलाकात

 

 

पुलिस की अपील

जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें। नशे की हालत या ओवर स्पीड में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

 

 

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस