उत्तराखण्डकुमाऊं,

कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तिथियाँ घोषित

हल्द्वानी न्यूज़- कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- लाखों की स्मैक के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार यहां करता था सप्लाई…

 

 

चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही परिसर में छात्र संगठनों की हलचल बढ़ गई है। विभिन्न गुटों ने रणनीति बनाने, नए पोस्टर-बैनर तैयार करने और प्रचार अभियान तेज करने की कवायद शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, चले जमकर लाठी-डंडे, 10 महिलाओं सहित 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 

कैंपस में छात्र नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। छात्र संगठन मतदाताओं को साधने के लिए सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक प्रचार-प्रसार की योजना बना रहे हैं। वहीं, सामान्य छात्रों में भी चुनावी माहौल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) LT के 272 पदों पर भर्ती निकालने की तैयारी में आयोग, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

 

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।