उत्तराखण्डजन-मुद्देदेशराष्ट्रीय

1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे PAN कार्ड के नियम: अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम, जानें क्या-क्या बदला

नई दिल्ली- PAN कार्ड से जुड़े नियमों में 1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। सरकार के अधीन काम करने वाली संस्था कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ने इन बदलावों की जानकारी साझा की है। नए नियमों के तहत अब PAN कार्ड के लिए आवेदन करना पहले की तुलना में थोड़ा सख्त हो जाएगा।

 

अब तक लोग केवल आधार कार्ड के आधार पर ही नया PAN कार्ड बनवा सकते थे या उसमें बदलाव कर सकते थे, लेकिन 31 मार्च 2026 के बाद यह सुविधा समाप्त हो जाएगी। 1 अप्रैल से PAN आवेदन के लिए आधार के साथ अतिरिक्त दस्तावेज़ देना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पोती निकली अपनी दादी की हत्यारन, प्‍यार के रास्‍ते में आ रही थी दादी, ऐसे हुआ खुलासा, दोनों गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

 

नए नियमों के अनुसार, आवेदकों को जन्म तिथि प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, वोटर ID, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी शपथ पत्र जैसे दस्तावेज़ जमा करने होंगे। यानी अब केवल आधार कार्ड के भरोसे आवेदन संभव नहीं होगा।

 

इसके अलावा नाम से जुड़ा एक अहम बदलाव भी किया गया है। अब PAN कार्ड में वही नाम मान्य होगा जो आधार कार्ड में दर्ज है। अगर दोनों दस्तावेज़ों में नाम अलग-अलग पाया गया, तो आधार में दर्ज नाम को ही सही माना जाएगा। ऐसे में आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे पहले अपने आधार की जानकारी सही और अपडेट कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट: पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऑरेंज चेतावनी, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

 

नियमों में यह भी बदलाव किया गया है कि 1 अप्रैल 2026 से नए PAN आवेदन फॉर्म लागू होंगे। पुराने फॉर्म पूरी तरह अमान्य हो जाएंगे, इसलिए नए या अपडेट के लिए आवेदन करते समय नया फॉर्म ही भरना होगा।

 

 

वहीं आयकर विभाग ने PAN के उपयोग से जुड़े कुछ नियमों में भी बदलाव का प्रस्ताव दिया है। अब संपत्ति की खरीद-बिक्री में PAN की अनिवार्यता की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दी गई है। वाहन खरीदने पर PAN की आवश्यकता केवल तब होगी जब कीमत ₹5 लाख से अधिक हो। इसके अलावा होटल में खर्च की सीमा भी ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है, जिसके बाद PAN देना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सहनशक्ति शून्य, हथियार बना पहला जवाब"

 

 

इन सभी बदलावों को देखते हुए, विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति PAN कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन करने की योजना बना रहा है, तो 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना अधिक आसान और सुविधाजनक रहेगा।