उत्तराखण्डकुमाऊं,

पिथौरागढ़–देहरादून वायु सेवा बंद, दीपावली पर प्रवासियों की बढ़ी परेशानी – पर्यटन को भी झटका

पिथौरागढ़ न्यूज- सीमांत जिला पिथौरागढ़ और प्रदेश की राजधानी देहरादून को जोड़ने वाली एकमात्र वायु सेवा महज एक साल में ही ठप हो गई है। बीते 14 दिनों से यह सेवा बंद पड़ी है और अब इसके दोबारा शुरू होने की संभावना भी धुंधली दिख रही है। इससे पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

 

 

महज एक साल चली फ्लाई बिग की सेवा

सितंबर 2024 में शुरू हुई फ्लाई बिग की 19 सीटर विमान सेवा ने पिथौरागढ़ के लोगों को राजधानी से जोड़ने का तेज और सुविधाजनक साधन उपलब्ध कराया था। दुर्गम इलाकों में रहने वाले नागरिकों व पर्यटकों के लिए यह किसी जीवनरेखा से कम नहीं थी। लेकिन अब कंपनी ने स्थायी रूप से सेवा बंद करने का निर्णय ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

 

 

दीपावली पर प्रवासियों की चिंता

विमान सेवा बंद होने का सबसे बड़ा असर त्योहारों पर घर लौट रहे प्रवासियों पर पड़ा है। दीपावली के लिए पहले से बुक किए गए टिकट रद्द हो रहे हैं। ऐसे में प्रवासियों को 15 घंटे से अधिक की थकाऊ सड़क यात्रा करनी पड़ रही है। सीमांत क्षेत्रों की बदहाल सड़कों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) भाजपा ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा

 

 

पर्यटन व्यवसाय को बड़ा झटका

विमान सेवा बंद होने से पर्यटन क्षेत्र पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। मुनस्यारी, आदि कैलाश, ऊं पर्वत, पाताल भुवनेश्वर और चौकोड़ी जैसे लोकप्रिय स्थलों पर पहुंचने वाले पर्यटक अब हवाई मार्ग से वंचित हो गए हैं। स्थानीय होटल व्यवसाय, गाइड और टैक्सी चालक भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।

 

 

नई कंपनी से उम्मीद

नैनी सैनी एयरपोर्ट मैनेजर डॉ. दीपक सैनी के मुताबिक, फिलहाल फ्लाई बिग ने उड़ानें बंद कर दी हैं। हालांकि, सरकार नई कंपनी के जरिए सेवा बहाल करने की तैयारी में है। लेकिन दीपावली तक विमान संचालन शुरू होने की कोई गारंटी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- जिताऊ व कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्थावान कार्यकर्ता को ही निकाय चुनाव में देंगे टिकट- कुंजवाल

 

 

हेली सेवाएं बनीं सहारा

फिलहाल कुछ हेलीकॉप्टर सेवाएं यात्रियों को राहत दे रही हैं—

पिथौरागढ़–अल्मोड़ा रूट: Heritage Aviation की रोजाना दो उड़ानें। टिकट 2,500 रुपये प्रति व्यक्ति। पहली उड़ान सुबह 10:00 बजे और दूसरी 1:40 बजे।

हल्द्वानी–पिथौरागढ़–मुनस्यारी रूट: किराया हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 3,000 और मुनस्यारी 3,500 रुपये प्रति व्यक्ति तय है।