उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां 22 वर्षीय युवती का अपहरण कर गला दबाकर हत्या, शव नहर में फेंका; तीन आरोपी दबोचे

विकासनगर (देहरादून): कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ से सात सितंबर को लापता हुई 22 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपितों ने युवती का अपहरण कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कुल्हाल क्षेत्र स्थित नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में एक नाबालिग सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

 

 

कोतवाली पुलिस के अनुसार, सात सितंबर को जीवनगढ़ निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 12 सितंबर को पीड़ित पक्ष ने पुनः तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि ग्राम ढकरानी निवासी शहबाज काफी समय से उनकी पुत्री को परेशान कर रहा था। पिता ने आशंका जताई कि शहबाज ही युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस आधार पर शहबाज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - यहाँ शिक्षक को सस्ती स्कूटी का लालच पड़ा भारी, ठग ने लगाया ढाई लाख का चूना, पढ़े पूरी खबर।

 

 

मुख्य आरोपित ने कबूला गुनाह
पुलिस पूछताछ में शहबाज ने कबूल किया कि वह युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। मना करने पर उसने अपने साथी फैजान और ढकरानी निवासी एक नाबालिग के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को कुल्हाल क्षेत्र की शक्तिनहर में फेंक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रील बनाते समय शताब्दी की चपेट में आए दो किशोर, हुई मौके पर मौत, तुरंत मौके पर पहुंचे लोग पर मिले कटे अंग, परिवार में मचा कोहराम।

 

 

निशानदेही पर साक्ष्य बरामद
शहबाज की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शनिवार को पुलिस ने फैजान को भी गिरफ्तार कर लिया, वहीं नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ टनकपुर-चंपावत नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे की पूरी अपडेट, पढ़े पूरी खबर।

 

 

कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि युवती के शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से धौलातप्पड़ कुल्हाल के पास शक्तिनहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।