उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड -आयोग अगली परीक्षा की तैयारी में जुटा; सुरक्षा सख्त, अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचना होगा

स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के चलते अधीनस्थ सेवाचयन आयोग (UKSSSC) की प्रक्रिया भले ही फिलहाल अटकी हुई हो, लेकिन आयोग अब अगली भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। पांच अक्तूबर को सहकारी समितियों में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) के 45 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

 

 

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण इसे केवल देहरादून और नैनीताल जिलों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। आयोग ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सभी परीक्षा केंद्रों की गहन जांच कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करवाने के लिए बिंदुखत्ता के शिष्टमंडल ने मुख्य सचिव और सचिव राजस्व से की भेंट

 

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर सभी तरह की जांच प्रवेश द्वार पर ही होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। देर से पहुंचने पर वे चेकिंग प्रक्रिया से बाहर रह जाएंगे और परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। इसके लिए आयोग जल्द ही प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भवन मानचित्र स्वीकृति को लेकर बड़ी राहत, अब NOC के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे विभागों के चक्कर

 

 

एक दिन पहले होगा रिहर्सल

आयोग ने घोषणा की है कि 4 अक्तूबर को सभी परीक्षा केंद्रों पर मॉक रिहर्सल किया जाएगा। इस दौरान जैमर, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच होगी। परीक्षा केंद्रों पर रात से ही चौकीदार और पुलिस बल तैनात रहेंगे। परीक्षा से दो घंटे पहले भी विशेष पुलिस जांच अभियान हर केंद्र और आसपास के क्षेत्र में चलाया जाएगा।

 

 

जैमर पर सख्ती

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि इस बार जैमर को लेकर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। संबंधित कंपनी से लेटेस्ट तकनीकी वाले जैमर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जैमर केवल परीक्षा कक्ष ही नहीं बल्कि वॉशरूम तक में लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा के स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए डॉक्टर किये तैनात

 

 

उन्होंने कहा, “स्नातक स्तरीय परीक्षा में जो खामियां सामने आई थीं, उन्हें इस बार बिल्कुल नहीं दोहराया जाएगा। परीक्षा से एक दिन पहले ही जैमर और अन्य तैयारियों की पूरी परख कर ली जाएगी।”

 

 

👉 इस तरह 5 अक्टूबर की परीक्षा सख्त निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जाएगी।