उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- गौला नदी में नहाने गए पिथौरागढ़ निवासी युवक डूबने से हुई मौत

हल्द्वानी न्यूज़- गौला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गयी, बताया जा रहा है कि मुनस्यारी पिथौरागढ़ निवासी युवक की अमृतपुर के समीप गौला नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम को हुआ जब युवक दोस्तों के साथ अमृतपुर की तरफ नहाने गया था।

 

वही पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक मुनस्यारी निवासी 27 वर्षीय भूपेश सिंह रावत पुत्र स्व.बाला सिंह हल्द्वानी स्थित मुखानी कठघरिया में अपने चाचा के घर पर रहता था। वर्तमान में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नववर्ष पर सीएम धामी की बड़ी सौगात: उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 100 नई बसें, आधुनिक सुविधाओं से होंगी लैस

 

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही भूपेश ने समूह-ग की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को भूपेश घर से दोस्तों के संग घूमने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 80 मीटर गहरी खाई में गिरे शख्स की बची जान, SDRF की टीम ने 18 घंटे पैदल चल किया रेस्क्यू

 

वही पुलिस ने भूपेश के दोस्तों का नंबर तलाश कर उनसे संपर्क किया तब पता चला कि वह नहाने के लिए अमृतपुर में अमिया के पास गौला नदी में गए थे। वहां भूपेश डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद बिनारसी गांव में बवाल, दो पक्षों में फायरिंग; दो लोग गोली लगने की सूचना

 

दोस्तों ने भूपेश को नदी से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में उसे तत्काल नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जाएगी। मामले में परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।