उत्तराखण्डकुमाऊं,

कपकोट में दर्दनाक हादसा: 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से पोस्टमैन की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू

बागेश्वर न्यूज़– कपकोट तहसील के शामा पुलिस क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में पोस्ट ऑफिस भनार में कार्यरत पोस्टमैन यश शर्मा की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पानीपत, हरियाणा निवासी यश शर्मा के रूप में हुई है, जो भनार पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर तैनात था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड में सात दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव का शुभारंभ

 

 

जानकारी के अनुसार, हादसा शामा और खड़लेख के बीच हुआ जब यश शर्मा साइकिल से सफर कर रहा था। राहगीरों ने उसकी साइकिल को झाड़ियों में फंसा हुआ देखा, जिससे नीचे गिरने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बाद में NDRF की टीम को भी रेस्क्यू अभियान में शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, सगाई के कार्यक्रम से लौट रहे थे कार सवार , एक की मौत, पांच घायल

 

 

करीब 600 मीटर गहरी खाई से यश शर्मा के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-यहाँ ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर छापेमारी, मिला ऐसी दवाओं का जखीरा, पुलिस भी हुई हैरान