उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइमनैनीताल न्यूज़, nanital news,

रामनगर- यहाँ खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फावड़े से किया हमला, महिला की मौत, दो गम्भीर।

रामनगर न्यूज़– नैनीताल जिले के रामनगर में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इसी विवाद में एक पक्ष ने महिला समेत उसके दो बेटों पर फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे घायल हो गए। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में इस योजना का किया फ्लैग ऑफ, अब “अपणी सरकार” पोर्टल में 575 सेवाएं हुई ऑनलाइन।

जानकारी के अनुसार रामनगर के बांसीटीला निवासी 52 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी स्व0 ऋषिपाल का पड़ोसी हरपाल सिंह से खेत में मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि हरपाल सिंह व उसके पुत्रों ने महिला के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। इसमें मेरा गंभीर रूप से घायल हो ग

यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमिस- न्यू ईयर में सूखी सर्दी से मिलेगी राहत, मौसम पूर्वानुमान में बारिश पर आया बड़ा अपडेट

इस दौरान बीच बचाव में आए महिला के बेटे चंद्रशेखर व भूपेंद्र पर भी हरपाल सिंह ने फावड़े से वार कर उन्हें भी घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान पार्वती देवी की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बेटों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शादी समारोह में शामिल होने आए थे दंपती, अंगीठी के धुएं में दम घुटने से हुई मौत

वही सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आपसी विवाद में महिला की मौत हुई है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए अभी तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।