उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल जनपद की टॉपर आयुषी भट्ट को किया गया उत्तराखंड सरकार द्वारा सम्मानित

लालकुआं। बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर इंटरमीडिएट में नैनीताल की टॉपर आयुषी भट्ट समेत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों की मेधावी बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए स्मार्टफोन प्रदान किये।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल जनपद की इंटरमीडिएट में टॉपर रही आयुषी भट्ट समेत प्रदेश के सभी जनपदों की मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट इस मामले में हुआ सख्त, राज्य सरकार, एरीज प्रशासन और वन विभाग से जवाब तलब, जानिए पूरा मामला

 

 

जनपद स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रथम तीन टॉपर बालिकाओं को यह पुरस्कार प्रदान किए गए। पत्रकार बी भट्ट एवं गीता भट्ट की पुत्री आयुषी भट्ट को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र वासियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड में पब्लिक-प्राइवेट प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट को मिली मंजूरी, अब संपत्ति को हानि पहुंचाने पर भरना होगा जुर्माना