उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता में घर-घर शराब बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 66 पाउच कच्ची शराब बरामद

लालकुआं न्यूज़– कोतवाली लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 66 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ धारचूला में पुल बहने तथा झील बनने की गलत सूचना प्रसारित करने वाले के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

जानकारी के अनुसार, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिंदुखत्ता के तिवारी नगर प्रथम क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान भीमराम पुत्र माधो राम को घर-घर जाकर कच्ची शराब बेचते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- घर से अस्पताल गई महिला हुई लापता, मामला दर्ज, खोजबीन शुरू

 

 

पुलिस ने मौके से 66 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) नंदा गौरा योजना को लेकर आई बड़ी अपडेट, पढ़े पूरी खबर

 

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल पूरन सिंह, कांस्टेबल तरुण मेहता और कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।