उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- UKSSSC स्नातक स्तरीय पटवारी परीक्षा रद्द, पेपर लीक की पुष्टि के बाद सरकार का बड़ा फैसला

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 21 सितंबर को आयोजित की गई स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक प्रकरण के खुलासे के बाद राज्य सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है।

 

 

परीक्षा में अनियमितताओं और गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। साथ ही, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में एक एकल सदस्यीय जांच आयोग भी बनाया गया था, जिसने जनसुनवाई के माध्यम से परीक्षार्थियों और अन्य संबंधित पक्षों से राय एकत्र की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 1 नवंबर से बिना ई-केवाईसी वालों को नहीं मिलेगा सरकारी राशन, जिला पूर्ति विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

 

 

आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। इस बीच, कई विधायकों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, अब इस तिथि को होगा आयोजन

 

 

सरकार ने कहा है कि यह कदम छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराया कि “एक-एक अभ्यर्थी को न्याय मिलेगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार लाई महिलाओं के लिए नई योजना, International Women's Day पर हो रही लांच, मंत्रीजी बनेंगी पहली सवारी

 

 

अब आयोग जल्द ही इस परीक्षा के लिए नई तिथि और संशोधित प्रक्रिया की घोषणा करेगा।