उत्तराखण्डकुमाऊं,राजनीति

नवनियुक्त भाजपा मंडल कार्यकारिणी का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

लालकुआं– भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी का विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने स्वागत किया और वक्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई देकर उनसे मजबूती से दायित्व का निर्वहन का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ जाने से पहले कुछ युवक थार पर बैठकर पी रहे थे शराब , पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर मांगने लगे माफी, देखे वीडियो

जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल जोशी सहित बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत द्वारा घोषित कार्यकारिणी का आज विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने अपने आवास में स्वागत किया, जिसमें उपाध्यक्ष बलवंत सिंह दानू, देवेंद्र जग्गी, चामू राणा, नंदन बोरा महामंत्री पद पर रमेश कुनियाल और बलवंत खोलिया, मंत्री जीवन गुसाई, पंकज कोरंगा, राकेश जोशी, किरन फर्त्याल, हेमन्त कुमार, कोषाध्यक्ष विपिन राजभर, मीडिया प्रभारी आनंद रावल, आईटी संयोजक हरेंद्र बिष्ट और सोशल मीडिया संयोजक कविंद्र कोरंगा का फूल माला पहनाकर व शॉल उड़ाकर स्वागत किया गया। उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।