उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड में अपर पीसीएस के 63 पदों पर जल्द भर्ती, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में अपर पीसीएस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने स्पष्ट किया है कि अपर पीसीएस के 63 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आयोग को इन पदों का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और उसका परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

 

 

राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आयोग को विभिन्न विभागों में 63 रिक्त पदों का प्रस्ताव मिल चुका है। प्रस्ताव का अध्ययन पूरा होने के बाद जल्द ही भर्ती का विस्तृत विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 10 साल की सेवा पूरी कर चुके अस्थायी कर्मचारी होंगे नियमित, कैबिनेट की सहमति

 

 

आयोग ने यह भी बताया कि अपर पीसीएस प्रारंभिक (Pre) परीक्षा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दें। लंबे समय से प्रदेश के युवा इस भर्ती के विज्ञापन का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव सम्पन्न — देवेंद्र सिंह नयाल अध्यक्ष, रोहित कुमार मंत्री चुने गए

 

 

19 जुलाई को होगी सहायक समीक्षा अधिकारी समेत 24 पदों की परीक्षा

इस बीच, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अनुवादक और टाइपिस्ट के कुल 24 पदों पर भर्ती परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) इस विभाग में 692 पदों पर जारी हुई भर्ती की विज्ञप्ति

 

 

इन पदों के लिए प्रवेश पत्र 4 जुलाई से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।