उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

लालकुआं- यहाँ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़- यहां लालकुआँ नगर में एक हृदय विदारक घटना होने से दो परिवारों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर लालकुआँ निवासी मंजर खान की पत्नी जेबा खान उर्फ हिना 27 वर्ष की गत दिवस तबीयत खराब होने के एक सप्ताह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेबा के दो नन्हे मुन्ने बेटे हैं। जिसमें बड़ा पुत्र 4 साल एवं छोटा 1 वर्ष का है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पंचायत एक्ट में संशोधन के लिए आज अध्यादेश ला सकती है सरकार, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

वही मृतक का मायका भी वार्ड नंबर 5 में ही है। हिना के पिता आबिद अंसारी भी वार्ड नंबर 5 में ही निवास करते हैं। 6 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद दोनों का विवाह हुआ था, परंतु उक्त विवाह में मायके वालों की रजामंदी नहीं थी। वही मंजर और जेबा का वैवाहिक जीवन एकदम दुरुस्त चल रहा था। कि 6 दिन पूर्व अचानक जेबा की तबीयत खराब हुई, जिसे पहले बरेली और उसके बाद हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां बीती शाम जेबा की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लोकसभा चुनाव के नतीजों तक नहीं बनेगा कोई भी अब नया मतदाता, जानें वजह

वही उसकी मौत से वार्ड नंबर 5 निवासी दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। आज शनिवार को हल्द्वानी में मृतक जेबा का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - भर्ती की तैयारी कर रही युवाओं के लिए अच्छी खबर, यहाँ विभिन्न विभागों व संस्थानों में रिक्त पदों पर आई बंपर भर्ती