उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगो की हुई मौत, आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रपुर से नानकमत्ता की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी समारोह में पिलाई शराब तो होगा सामाजिक बहिष्कार, उत्तराखंड के इस गांव ने नशे के खिलाफ फूंका बिगुल

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जीत भट्ट उम्र 17 वर्ष और खेड़ा निवासी विकास उम्र 21 वर्ष शाम को नानकमता जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा में पुल भट्टा के पास एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रोडवेज के कर्मचारी ने चंदा देने से मना किया, तो सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने कर्मचारी को पीटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

वही टक्कर लगने से बाइक में सवार दोनों युवक डंपर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में से जीत पीएसी के जवान महेश का बेटा था। बताया जा रहा है कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत