CM CORNER, जॉब अलर्ट,Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,गढ़वाल,जन-मुद्देनैनीताल न्यूज़, nanital news,राजनीतिराष्ट्रीयहल्द्वानी

बेमौसमी बरसात से बर्बाद हुई गेहूं की फसल से हुए नुकसान का राजस्व कर्मियों ने किया मूल्यांकन

लालकुआं।

बेमौसम बरसात से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान का राजस्व विभाग ने मुआयना करते हुए नुकसान का मूल्यांकन किया।
ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में जाकर राजस्व उपनिरीक्षक मनोज रावत ने पिछले दिनों क्षेत्र में हो रही बेमौसम बारिश से गेहूं की खड़ी फसल की बर्बादी का का मुवायना किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं की तैयार फसल की बारिश से हुई बर्बादी का तसल्ली पूर्वक मूल्यांकन किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी ने राजस्व उपनिरीक्षक को लेकर पूरी ग्राम पंचायत में गेहूं की फसल का मुआयना कराया और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का राजस्व विभाग के कर्मचारियों से मांग की। कृषक आनंद बल्लभ भट्ट ने कहा विगत 3 सालों से हर बार फसलों का नुकसान हो रहा है पूर्व में भी ग्राम प्रधान और राजस्व निरीक्षक के द्वारा सर्वे की गई, लेकिन उसका मुआवजा नहीं मिला। जिससे किसानों में काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

ग्राम प्रधान रमेश जोशी ने उम्मीद जताई कि किसानों को हुए नुकसान का उनका उचित मुआवजा मिलेगा, जिन किसानों का नुकसान हुआ उसमें पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह भंडारी, महेश भंडारी, मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान कमला दुर्गापाल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, गिरीश तिवारी, भोला शंकर त्रिपाठी, हरीवल्लभ बचखेती, नन्दा बल्लभ फुलारा, भैरव दत्त फुलारा, राजेंद्र जोशी, गौरव कबडवाल, राजेंद्र कबडवाल, नंदा बल्लब भट्ट, सहित दर्जनों किसान शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- भू-वैज्ञानिक ने चार्टन लॉज और टिफिन टॉप का सर्वे कर कहा- सरोवर नगरी की भार क्षमता खत्म