उत्तराखण्डकुमाऊं,

यहाँ चेकिंग के दौरान बाइक सवार के पास मिले एक लाख रुपये, पुलिस ने जब्त की रकम, अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाते समय पकड़ा

लोकसभा चुनाव को लेकर पहाड़पानी में बनाए गए चेकिंग बेरियर पर शुक्रवार की देर रात पुलिस और एसएसटी की टीम ने चेकिंग की। इस दौरान एक बाइक सवार युवक के पास से एक लाख की धनराशि बरामद की गई।

वही टीम ने बाइक सवार सौरभ रस्तोगी निवासी अल्मोड़ा की ओर से धनराशि को लेकर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बरामद की गई धनराशि को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने कहा- भ्रष्टाचार में शामिल लोगो पर होगी कठोर कार्यवाही, रिश्वत लेते पकड़े गए दो अधिकारी

मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि पहाड़पानी में चेकिंग टीम ने शुक्रवार की देर रात अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे बाइक सवार सौरभ रस्तोगी यूके 06 एयू 2352 को रोककर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान युवक के बैग से टीम को एक लाख रुपये की धनराशि मिली। युवक की ओर से संतोषजनक जवाब और प्रमाण नहीं दिखा पाने पर धनराशि को टीम ने अपने कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा- बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलेने के बाद धाम में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देश के लिए शुभ संकेत मान रहे तीर्थ पुरोहित

टीम में एसएसटी टीम प्रभारी पूरन चंद्र मेलकानी, चंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, चंदन सिंह रावत, अशोक कुमार, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ - बोनस सहित 8 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्यवाही को लेकर कोऑपरेटिव मिल्क कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने की बैठक