उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-यहाँ डीएम कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी, मौके पर मिला सुसाइड नोट

हरिद्वार न्यूज़– हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने कार्यालय में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वही मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस  मामले की जांच में जुटी है ओर साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने उच्च स्तरीय बैठक में कानून-व्यवस्था, सड़कों की स्थिति और सेवा पखवाड़ा की समीक्षा की

पुलिस के अनुसार, कमल कुमार (28 वर्ष) पुत्र परागीलाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक (सूचना सहायक) के पद पर तैनात था। वही मृतक आश्रित के तौर पर विभाग में भर्ती हुआ था।

वही सोमवार को सभी कार्यालय से छुट्टी के बाद निकल गए थे, जबकि कुछ कर्मचारी कार्यालय में ही थे। इस बीच कार्यालय के कमरा नंबर 222 में कमल ने अंदर से कुंडी लगा कर अपने को बंद कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत मे काम कर रही महिलाओं पर झाड़ियों में छिपे गुलदार ने किया हमला, एक महिला गंभीर घायल, लोगों में दहशत।

कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका होने के चलते पहले दरवाजा खटखटाया। जब कोई आहट नहीं हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वही सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली। जिस पर तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजे को तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो कमल पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, प्रथम बैठक आहूत करने के निर्देश

सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वही मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी मौत का खुद ही जिम्मेदार है।