उत्तराखण्डगढ़वाल,

हैवान बना बेटा- यहाँ शराब पीकर घर पहुंचे बेटे को माँ ने टोका तो बन गया हैवान, लकड़ी से पीट- पीटकर ली मां की जान

पौड़ी न्यूज़– पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकासखंड के छाछीरौं गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब पीने से मना करने पर एक बेटे ने मां की हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

बताया गया कि 30 साल का अनिल ढौंडियाल गुरुवार रात शराब के नशे मे धुत होकर आया था। मां रामेश्वरी देवी ने इस पर नाराजगी जताई तो झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने जलाने की लकड़ी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित पकड़ा गया है। ठेकेदारी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के प्रमोद कॉलोनी के पुत्र ने क्षेत्र का नाम किया रोशन, राहुल बने आईडीबीआई बैंक में मैनेजर

 

शराब पीकर अक्‍सर करता था बहसबाजी

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शराब पीने के बाद अक्सर लोगों से बहसबाजी पर उतर जाता था, इसलिए लोग ऐसी स्थिति में उससे दूरी बना कर रखते थे। आरोपी के पड़ोसी सुरेशानन्द ने बताया कि गुरुवार की शाम अपने घर जाने से पहले वह उनके घर आया था और उनसे झगड़ने लगा।

 

जब उसे समझा-बुझा कर घर जाने को कहा तो वह धमकी देते हुए चला गया कि अभी तो वह जा रहा है कि लेकिन वह रात को वापस आकर उन्हें सबक सिखायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जल्द होगी 2000 अग्निवीरों की भर्ती, 4500 कर चुके भारतीय सेना ज्वाइन,हर जिले में लगेंगे कैंप

 

सुरेशानन्द ने बताया कि वे अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ अकेले रहते हैं और आरोपी की धमकी से डर कर उन्होंने अपने बेटों को हरिद्वार से फोन कर बुला लिया।

 

वहीं पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी मां ने घर में काफी दिनों से दही जमा रखी थी जो खराब थी। उसने मां से दही नहीं मथने पर गुस्सा किया। वह भड़क गया और गाली गलौच करने लगा। इस पर मां ने विरोध करते हुए शराब पीकर बकबास ना करने की चेतावनी दी। जिससे गुस्‍सा होकर नशे में धुत आरोपी ने लकड़ी उठाकर मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिये।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस परेड में नहीं दिखेगी उत्तराखंड की झांकी, रोस्टर सिस्टम बना वजह; भारत पर्व में होगा ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ का प्रदर्शन

 

इस दौरान बीच बचाव कर रही उसकी पत्नी और बच्ची भी चोटिल हो गयी और सिर पर चोट लगने से मां की मौत हो गई। आरोपित ने मृत मां के शव को किचन में डाल दिया और शुक्रवार को घर से भागकर बस पकड़ने के लिए जाने लगा, लेकिन तब तक सुरेशानन्द के बेटे भी हरिद्वार से पहुंच गए। तो वे उसे पकड़ कर घर ले आये। तब तक किसी को पता नहीं था कि आरोपी अपनी मां की हत्या कर चुका है। आरोपित को प‍कड़ लिया गया है।