उत्तराखण्डकुमाऊं,

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित

अध्यक्ष पद पर दीपक, छात्रा उपाध्यक्ष इशा, सचिव यशपाल, संयुक्त सचिव गौरव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रतिभा ने दर्ज की जीत

लालकुआँ न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़, नैनीताल में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। मतगणना पूरी होने के बाद विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए।

 

अध्यक्ष पद पर दीपक ने 366 मत पाकर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी योगेश को 351 मत मिले।
छात्रा उपाध्यक्ष पद पर इशा ने 486 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि पूनम को 205 मत प्राप्त हुए।
सचिव पद पर यशपाल ने 431 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, वहीं अक्षय को 242 मतों से संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (गजब)- पत्नी वापस करने के एवज में मांग रहा 50 हजार रुपये, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप।

 

संयुक्त सचिव पद पर गौरव ने 434 मतों के साथ विजय प्राप्त की, जबकि सागर को 235 मत मिले।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रतिभा ने 354 मत पाकर जीत हासिल की, वहीं नितिन को 346 मत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- भवाली नैनीबैंड बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने टक्कर के बाद बलेनो कार 25 मीटर खाई में गिरी, युवक गंभीर

 

घोषणा के बाद कॉलेज परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ नदी में नहाने और पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों को नैनीताल पुलिस ने पकड़ा, सभी लोगों का पुलिस एक्ट में किया चालान