उत्तराखण्डराजनीतिहल्द्वानी

कांग्रेसियों ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू का किया स्वागत, इस कार्यक्रम की बनाई कार्ययोजना

लालकुआं– बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित बैठक के दौरान हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने की कार्य योजना तैयार की गयी। इसके अलावा कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 26 जनवरी से समूचे उत्तराखंड में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। जोकि 26 मार्च तक चलेगा, इसी क्रम में बिन्दुखत्ता ब्लाक में उक्त कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में बिन्दुखत्ता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू का कांग्रेस जनों द्वारा स्वागत किया गया व हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के लिए उपस्थित वक्ताओं ने विचार विमर्श किये, बैठक में बिन्दुखत्ता ब्लाक के पर्यवेक्षक दीप पाठक, बहादुर बिष्ट, पुष्पा नेगी, मीना कपिल, विमला जोशी, लक्ष्मण धपोला, गिरधर सिंह बम, राजपाल, राजेन्द्र चौहान, देवीदत्त जोशी, गीता भट्ट, प्रकाश जोशी, शिवराज बिष्ट, प्रदीप बथियाल, खुशाल मेहता, गोकर्ण बिष्ट, चन्द्र सिंह दानू, विष्णु दानू, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, पूरन जोशी, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में तय किया गया कि 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे झंडा फहराकर व वृक्षा रोपण कर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान हरीश बिसोती, गोविंद भट्ट, देवी दत्त पांडे, चंद्र सिंह दानू, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी भगवान सिंह धामी ने किया।