उत्तराखण्डगढ़वाल,

यहां चारधाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हार्ट अटैक से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर….

चारधाम यात्रा न्यूज़- उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। यमुनोत्री धामी की यात्रा में हृदय गति रुकने से मौतृकों की संख्या नौ हो गई है। वहीं, एक यात्री की मौत पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) कॉलेज में छात्र-छात्राओं को प्रवेश करने के लिए एक और मौका दिया जाएगा, फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजना बाई पंवार (75 वर्ष) पत्नी नाथू सिंह पंवार निवासी गोथानिया, झाबुआ मध्य प्रदेश अपने परिजनों के साथ रविवार को यमुनोत्री यात्रा के लिए आई थीं। जानकीचट्टी में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए यात्रा अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (भूकंप) उत्तराखंड की धरती फिर डोली

संजना बाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर बालासाहेब डेगडु जैन (73 वर्ष) पुत्र डेगडु शंकर जैन निवासी गंगापुर रोड नासिक अपने साथियों के साथ यमुनोत्री की पैदल यात्रा कर रहे थे। पैदल मार्ग पर भिंडयालीगाड़ के समीप वह अचानक बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।