CM CORNERUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,गढ़वाल,जन-मुद्देनैनीताल न्यूज़, nanital news,राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहल्द्वानी

पर्यावरण एवं रोजगार को लेकर विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने 7 सदस्यीय समिति का किया गठन।

लालकुआं।

कुछ दिन पूर्व लालकुआं में पर्यावरण एवं रोजगार के मुद्दे को लेकर आयोजित सर्वदलीय बैठक के दौरान लिए गए निर्णय पर कार्रवाई के लिए विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने 7 सदस्यीय सर्वदलीय कमेटी का गठन करते हुए जल्द ही उक्त समिति के माध्यम से दोनों मुद्दों पर स्थानीय उद्योगों से बातचीत शुरू करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी ख़बर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बैरक में मिला शव, पढ़े पूरी खबर।

कुछ दिन पूर्व स्थानीय नगर पंचायत के सभागार में आयोजित सर्वदलीय बैठक के दौरान क्षेत्र के जिन गणमान्य लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए थे, उन पर स्थानीय उद्योगों के प्रबंधकों से बातचीत शुरू करने के लिए अगली कार्रवाई के संकेत देते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने 7 सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए उक्त सदस्यों के माध्यम से स्थानीय उद्योगों में बातचीत के जरिए मुद्दे सुलझाने की शुरुआत की है 7 सदस्यीय कमेटी में नगर पंचायत के अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, भाजपा के बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, कांग्रेस के लालकुआं नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार सेतिया, वरिष्ठ समाजसेवी कविराज धामी और सुरेश पांडे शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घरवालों को बाजार भेजा, फिर कमरे में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, 6 माह पूर्व हुई थी शादी

विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने बताया कि पर्यावरण एवं रोजगार दोनों मुद्दे गंभीर हैं, इन मामलों को लेकर चुनी गई समिति के माध्यम से वार्ता की शुरुआत की जाएगी, यदि कोई सफलता नहीं मिली तो उसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।