उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- उत्तराखंड एसटीएफ और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नखली शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में उत्तराखंड एसटीएफ और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली देशी शराब गुलाब ब्रांड के जखीरे को पकड़ा है, लंबे समय से हल्द्वानी शहर में नकली शराब की तस्करी हो रही थी लेकिन इसकी जानकारी आबकारी तक नहीं लग पा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बेहद दुखद खबर) पूर्वी लद्दाख में देवभूमि का लाल हुआ शहीद, परिवार में मचा कोहराम

 

आखिर क्या कारण है कि आबकारी विभाग नकली शराब की तस्वीर रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।आज उत्तराखंड एसटीएफ और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 7 पेटी नकली शराब गुलाब ब्रांड और शराब बनाने की सामाग्री पकड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- रेस्टोरेंट में शराब परोसते पकड़ा गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

एसटीएफ और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया हरीपुर नायक कुसुमखेड़ा में शराब तस्कर किराए के मकान में रहकर नकली शराब बन रहा था। पूरी सावधानी के साथ शराब बनाई जा रही थी ताकि आसपास किसी को भी शराब की महक के बारे में पता ना चल सके। लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज शराब तस्कर को 7 पेटी देशी नकली गुलाब ब्रांड से साथ पकड़ लिया है, पकड़े गए तस्कर के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ डीएम का सख्त एक्शन, 3 बार संचालको के लाइसेंस निलंबित, एक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश