शिव नाम ही है समस्त चराचर जग का आधार- व्यास भगवत जोशी

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता के इंद्रानगर 2 स्थित महाविन्देश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण के द्वितीय दिवस पर व्यास शिवदास भगवत जोशी ने कथा में रुद्राक्ष धारण, रुद्राक्ष की महिमा व रुद्राक्ष के महत्व आदि कई प्रसंगों पर कथा सुनाई।
व्यास शिवदास भगवत जोशी ने कथा के दौरान कहा की शिव नाम ही चराचर जगत का आधार है और शिव नाम की महिमा देवराज नाम के ब्राह्मण की कथा और चंचुला की कथा का प्रसंग भी बड़ा सुंदर वर्णन किया, उन्होंने कहा जो शिव नाम शिव कथा सुनता है वह प्रेत योनि में जाने के बाद भी प्रेत योनि से मुक्त हो जाता है तो इस प्रकार शंकर कहा गया वह कल्याण करने वाले सबका मंगल करने वाले बड़ा मंगल करने वाला मंगलकारी नाम है भगवान शिव का आशुतोष नाम भी है जो सारे दुखों को दूर करते हैं सब कल्याण करते हैं।
ऑर्डर दानी चरण में दुष्ट और क्षण में दुष्ट श्रेणी रिश्ता इस प्रकार में करते हैं इस प्रकार हमेशा जीवन में भगवान शिव का अनुसरण करना चाहिए चाहिए का गुणगान ही चराचर जगत में कल्याण का मार्ग है इसलिए शिव नाम का जप निरन्तर करना चाहिए। कथा के बाद भक्तों ने एकाएक कई भक्ति में भजनों से समा बांधा तो वहीं पूरी कथा के दौरान वातावरण भक्तिमय रहा।
इस दौरान चंद्रशेखर कर्नाटक, मुख्य यजमान गोकुलनंद उपाध्याय, राधा बल्लभ पांडे, बेबी भंडारी, अध्यक्ष शेर सिंह दानू, शिवराज बिष्ट, मनोज बसनायत, कांता सिंह डसीला, पूरन चंद्र जोशी, जीवन सिंह रावत, संजय झा, विपिन जोशी, संजय टाकूली, चेतन पांडे, सागर शर्मा, अमित दानू, पवन सनवाल, पंकज सिंह बिष्ट, पंकज गोस्वामी, सौरभ मनराल, अमित कर्नाटक,पूरन चंद तिवारी, विपिन गोस्वामी, रंजीत मेहरा, बिशन सिंह दानू, नारायण ऐरी, कैलाश ठाकुली, राजू शर्मा, संजय देवली, पूरन धारियाल, प्रेम गढ़िया आदि लोग मौजूद रहे।
