उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ कुत्ते के भौंकने से बौखलाए पड़ोसी ने महिला को मारी गोली, पति बाल-बाल बचा

सितारगंज न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले के सितारगंजनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पालतू कुत्ते के भौंकने से बौखलाए पड़ोसी ने उसकी मालकिन को घर में घुसकर गोली मार दी।

 

 

गंभीर रूप से घायल महिला को सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में महिला का पति बाल-बाल बचा। वहीं, पुलिस ने मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

मूल सरदार नगर थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत और हाल ग्राम पहाडी उकरौली सिडकुल, सितारगंज निवासी दीपक पुत्र सत्यवीर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से वह अपने मौसा धरमवीर व मौसी शांति देवी के साथ पहाड़ी उकरौली में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट में 398 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन

 

 

इनके पास एक कुत्ता भी है। उनके मौसा व मौसी और पड़ोसी हाल पहाड़ी उकरौली थाना सितारगंज, मूल ग्राम जगतपुर थाना कुलडिया जिला बरेली निवासी जगपाल वर्मा पुत्र टीकाराम वर्मा के बीच पालतू कुत्ते को लेकर विवाद बना रहता था। कुछ समय पहले जगपाल ने उनके पालतू कुत्ते को ईंट मार दी थी। तब से ही उनका कुत्ता जगपाल को देखकर भौंकता है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC Police SI Physical Admit Card 2024- उत्तराखंड पुलिस एसआई फिजिकल एडमिट कार्ड हुए जारी, पढ़े खबर

 

 

आरोप है कि रविवार सुबह कुत्ते के भौंकने पर जगपाल और उसकी पत्नी धनदेई घर पर आकर दीपक की मौसी शांति देवी और मौसा धरमवीर के साथ गाली गलौच करने लगे। जब मौसी ने विरोध किया तो दोनों घर से चले गये और कुछ देर बाद जगपाल वर्मा एक तमंचा लेकर आ गया और मौसी पर जान से मारने के इरादे से फायर कर दिया।

 

 

गोली मौसी के पेट पर जाकर लगी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयीं। इसके बाद जगपाल वर्मा ने उसके मौसा धरमवीर पर भी जानलेवा हमला करते हुए एक के बाद एक कई फायर किए, लेकिन फायर मिस होने की वजह से वह बाल-बाल बच गए। वहीं, शोर शराबा सुन पड़ोसियों को मौके पर आता देख जगपाल मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सोमवार को किसान अपनी मांगों को लेकर निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, 11 बजे बंद हो जाएंगे शहर के सभी स्कूल, प्रशासन ने दिए निर्देश

 

 

 

तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। –बीएस धोनी सीओ