उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीझील में उतराता शव देख लोगों में मचा हड़कंप, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में झील में उतराता शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से झील से शव को निकालकर कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ गन्ने के खेत में मिली महिला की लाश का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पढ़े पूरी खबर।

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे तल्लीताल डांठ के पास में लोगों को झील में एक शव उतराता दिखाई दिया। शव को देख क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद एसआई भावना बिष्ट व चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- परगना श्री कैंची धाम नाम से जानी जाएगी जिले की यह तहसील, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी, बाबा के भक्तों ने सीएम धामी का जताया आभार

 

उन्होंने नाव चालक व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव को झील से बाहर निकाला। हांलाकि अभी शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसओ तल्लीताल रमेश बोरा ने  बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त कराई जा रही है। शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, धू-धू कर जली स्कूल बिल्डिंग; मची अफरा-तफरी