उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है मीडिया की भूमिका।

लालकुआं न्यूज़- यहां आयोजित पत्रकारों की संगोष्ठी में वक्ताओं ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को बेहद प्रभावशाली एवं जरूरी बताया। नगर के होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ मोहन बिष्ट, मानव उत्थान सेवा समिति के उत्तराखंड प्रभारी महात्मा सत्यबोधानंद, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की सबसे ज्यादा अहम जिम्मेदारी होती है। मीडिया के द्वारा ही लोकतंत्र के तीन महत्वपूर्ण अंग व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका को अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक पालन करने का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने मौजूदा विषम परिस्थितियों में भी पत्रकारों द्वारा अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह खनवाल, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, रविशंकर तिवारी, भुवन पांडे आदि वक्ताओं ने भी पत्रकारिता के अतीत से लेकर वर्तमान तक के स्वरूप पर चर्चा करते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता आज सार्वभौमिक रूप से अपना स्थान मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। लेकिन इसके साथ-साथ तमाम चुनौतियों का भी पत्रकारिता को सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पत्रकार अजय उप्रेती ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग हुए लापता, पढ़े पूरी खबर....

जीजीआईसी दौलिया की पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमलता आर्य ने अपने पति राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को नगद राशि तथा प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रख्यात चिकित्सक डॉ मीरा जोशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट, उमेश राणा, अजय अनेजा, गोपाल भट्ट तिलकधारी, बीना जोशी, तारा पांडे समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राजेंद्र पंत रमाकांत ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कुमाऊं आयुक्त ने परेशान महिला को दिलाया न्याय, प्रॉपर्टी डीलर द्वारा भूमि की डकारी गई पूरी रकम लौटाई