उत्तराखण्डकुमाऊं,

हरिद्वार जा रही किशोरी की ट्रेन में तबीयत बिगड़ी, रुद्रपुर में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

रुद्रपुर/हल्द्वानी – रविवार रात एक दर्दनाक घटना में काठगोदाम से हरिद्वार जा रही ट्रेन में सवार 16 वर्षीय किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक किशोरी की पहचान हल्द्वानी के गैस गोदाम रोड छड़ायल निवासी श्यामलाल राजपूत की पुत्री विनीता राजपूत के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्यवाही से लोनिवि कार्यालय में हड़कंप

 

 

परिवार के मुताबिक, विनीता अपनी एक दोस्त और उसके परिजनों के साथ हरिद्वार दर्शन के लिए निकली थी। रविवार रात वह काठगोदाम से ट्रेन में सवार हुई, लेकिन ट्रेन जैसे ही लालकुआं के पास पहुंची, विनीता की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बेहोशी की हालत में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में BRP-CRP शिक्षकों की 900 से ज्यादा भर्तियों के लिए आवेदन हुए शुरू, ऐसे करे आवेदन

 

 

स्थिति गंभीर देखते हुए ट्रेन को रुद्रपुर स्टेशन पर रुकवाया गया और 108 एंबुलेंस की मदद से विनीता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ चार माह में छह वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर नकाबपोश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर..

 

 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे लेकर वे हल्द्वानी लौट गए।