उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ लापरवाही बरतने पर SSP ने चौकी प्रभारी सहित 03 पुलिस कार्मिकों को किया निलंबित

थाना मुखानी के एक प्रकरण में लापरवाही बरतने SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने अपनाया कड़ा रुख

 

चौकी प्रभारी सहित 03 पुलिस कार्मिकों को किया निलंबित

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर गौधाम में आगामी 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन

 

इसी क्रम में थाना मुखानी क्षेत्र के एक प्रकरण में गम्भीर लापरवाही बरतने पर एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरटीओ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस बलवंत सिंह, अपर उप निरीक्षक सुमित कुमार, तथा का0 100 ना0पु0 मनीष कुमार उप्रेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-यहाँ धरना स्थल पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हरीश रावत, किसानों की उठाई आवाज

SSP NAINITAL ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीओ गौला ने किया देवरामपुर खनन गेट का औचक निरीक्षण, अवैध उपखनिज परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

*मीडिया सेल*
*पुलिस कार्यालय हल्द्वानी*